Posts

Showing posts with the label Events

क्या स्वयं प्रकाशन लाभदायक व्यवसाय हो सकता है? (भाग 2)

Image
इस लेख के शीर्षक पर आधारित श्रृंखला में यह दूसरा प्रकरण है| इस लेख में उन आँकड़ों पर चर्चा एवं व्याख्यान है जो पिछले एक साल में सामने आयें हैं| अगर आप पूछें, “चुनीलाल पिछले एक साल में क्या किया और शीर्षक में लिखे प्रश्न पर अब क्या कहना है?” तो उस की भी कथा है| पिछले दस महीनों में मैंने एक नया काम किया| मैंने अपनी पुस्तकों का प्रकाशन  Google   Play   Books  पर किया है |  अब मेरी पुस्तकें  Amazon  और  Google   Play   Books  पर भी उपलब्ध हैं|   पहले  Google   Play   Books  की कथा 28 मार्च, 2020 को मैंने अपनी पुस्तकें  Google   Play   Books  पर डालनी शुरू कीं| मेरे पास अपनी पुस्तकों का  manuscript  तो पहले से तैयार पड़ा था| वह पुस्तकें  Amazon  पर पहले से प्रकाशित थीं |  इस लिए, मुझे  Google   Play   Books  पर अपनी पुस्तकों का  Catalogue  बनाने में ज्यादा समय नहीं लगा| इस में केवल एक बंदिश से निकलने में समय लगा| मेरी पहली लिखी हुई पुस्तकें...

यूटूब पर पुस्तक पर प्रदर्शन का मेरा पहला संस्करण

Image
मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी एक पुस्तक पर वीडियो बनाकर डाली है। पुस्तक पर वीडियो बनाकर डालने का यह मेरा पहला यत्न है |   मैंने अपनी किताब “हिंदी में लिखी पुस्तक का स्वयं प्रकाशन करने की सुनहरी किताब” पर   वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डाली   है |   इस प्रकार का कार्य अपनी पुस्तक का प्रचार करने के लिए किया जाता हैं। इसी भावना से मैंने इसका यूट्यूब पर प्रसारण किया है।      मैंने स्वयं प्रकाशन पर सुनहरी   किताब 16 जनवरी 2019 को प्रकाशित की थी। इस प्रकार इस पुस्तक को प्रकाशित हुए लगभग 18 महीने हो चले है।     मुफ्त वितरण के समय ऐमेज़ॉन से इसकी 37 प्रतियां उतारी गई थी | उसके बाद इसकी 10 प्रतियां पाठकों ने खुद खरीदी थी। जब मैंने इस पुस्तक की कीमत ₹178 कर दी तब से इसकी बिक्री लगभग बंद हो गई है। परंतु किंडल सिलेक्ट योजना के अधीन इस पुस्तक का वाचन लगभग हर महीने होता रहता है। इसके अलावा मैंने 10 प्रतियां मुफ्त में अपनी कुछ जानकारों को भी बांटी है।     मुझे अभी भी विश्वास है कि इस पुस्तक की जरूरत उन पाठकों को है जो अपने...

सुमीर की पुस्तकों का Google Preview उपलब्ध हुया

मेरी सभी पुस्तकें अभी तक Amazon की sites पर ही उपलब्ध हैं| अब तक प्रकाशित हुई मेरी लगभग सभी पुस्तकें Google Books site पर भी उपलब्ध हो चुकी हैं| इन का Preview भी जागृत है | मेरी सभी पुस्तकों का Preview कुल लिखित सामग्री का 60 प्रतिषत तक देखा जा सकता है| उस preview का 30 प्रतिषत भाग Copy Paste भी किया जा सकता है| जो पाठक मेरी पुस्तक खरीदना नहीं चाहते परन्तु उन पुस्तकों की सामग्री का प्रयोग करना चाहते हैं, वह अब Google Books की site पर जा कर मेरी पुस्तकों को access कर सकते हैं| आप को books . google . com पर जाना है | उस के search कोष्ठ में Sumir Sharma भरना है | मेरी लिखी पुस्तकें आप के search result में आ जायेंगी| आप की जिस पुस्तक में रुचि है, आप उस पुस्तक के title thumbnail पर click करें और आप को Preview दिखाई देने लगेगा|   पाठकों के लिए अपनी उन कुछ पुस्तकों का नाम नीचे दे रहा हूँ जिन का Preview Google Books पर उपलब्ध है | हर पुस्तक के नाम में उस का url संकलित है| आप को केवल नाम पर क्लिक करना है और आप को Google Books की site पर आ...

50 का माल 19 में

Image
मेरी पुस्तक “ आधुनिक भारत हिस्टोरियोग्राफी पर निबंध संग्रह ” फरवरी 1 2020 से 19 रुपए में उपलब्ध होगी| इस की मूल कीमत 50 रुपए है| यह छूट की दर फरबरी 29, 2020 तक बनी रहेगी| इस पुस्तक में नितीश सचदेवा मेरी सहयोगी लेखक हैं | इस पुस्तक का अंग्रेज़ी रूप भी है| उस का preview निचे दिखाई पुस्तक में है| इसी पुस्तक का विषय-वस्तु एक अन्य पुस्तक में इसी के अंग्रेज़ी रूप के साथ निचे दिखाई गई पुस्तक में भी उपलब्ध है| एक अन्य पुस्तक में इसी पुस्तक का विषयवस्तु English / Hindi में साथ-साथ दिया गया है| उस पुस्तक का रूप निचे दिखाया गया है| इस पुस्तक के आधार की विस्तृत व्याख्या इसी की प्रस्तावना में लिखी हुई है| इस प्रस्तावना का मूल सन्देश यही है कि हिस्टोरियोग्राफी के अध्ययन से इतिहास को समझने में परिपक्वता आती है| हिस्टोरियोग्राफी का अध्ययन इतिहास के छात्रों के लिए अति आवश्यक है| जो पाठक इतिहास के अध्ययन में रुचि रखते हैं, उन के लिए अपने इतिहास के बोध में परिपक्वता लाने के लिए उन्हें हिस्टोरियोग्राफी के सम्बन्ध में भी जागरूक होना चाहिए| इन्हीं आधारभूत तथ्यों क...

A Participation in an Event on pedagogy

I will be participating in a live debate in the following event on December 1, 2019. https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10218531974624321&set=a.1549614574006&type=3&theater