Posts

Showing posts with the label Nominated Books

क्या स्वयं प्रकाशन लाभदायक व्यवसाय हो सकता है? (भाग 2)

Image
इस लेख के शीर्षक पर आधारित श्रृंखला में यह दूसरा प्रकरण है| इस लेख में उन आँकड़ों पर चर्चा एवं व्याख्यान है जो पिछले एक साल में सामने आयें हैं| अगर आप पूछें, “चुनीलाल पिछले एक साल में क्या किया और शीर्षक में लिखे प्रश्न पर अब क्या कहना है?” तो उस की भी कथा है| पिछले दस महीनों में मैंने एक नया काम किया| मैंने अपनी पुस्तकों का प्रकाशन  Google   Play   Books  पर किया है |  अब मेरी पुस्तकें  Amazon  और  Google   Play   Books  पर भी उपलब्ध हैं|   पहले  Google   Play   Books  की कथा 28 मार्च, 2020 को मैंने अपनी पुस्तकें  Google   Play   Books  पर डालनी शुरू कीं| मेरे पास अपनी पुस्तकों का  manuscript  तो पहले से तैयार पड़ा था| वह पुस्तकें  Amazon  पर पहले से प्रकाशित थीं |  इस लिए, मुझे  Google   Play   Books  पर अपनी पुस्तकों का  Catalogue  बनाने में ज्यादा समय नहीं लगा| इस में केवल एक बंदिश से निकलने में समय लगा| मेरी पहली लिखी हुई पुस्तकें...

भारत के संविधान का इतिहास - भारत में कंपनी शासन के समय के चार्टर अधिनियम 1773 - 1858 नोमिनेट हुई है|

Image
Amazon ने पुस्तक "भारत के संविधान का इतिहास - भारत में कंपनी शासन के समय के चार्टर अधिनियम 1773 - 1858" को बिक्री बढ़ाने की योजना के लिए नोमिनेट करने की प्रक्रिया के लिए चिन्नित कर लिया है|  अक्टूबर के महीने में इस की कम कीमत पर मिलने की सम्भावना है| इस प्रकार के चुनाव होने पर Amazon खुद से इस का प्रचार करता है| यह केवल Amazon sites पर ही होता है| इस से पुस्तक की बिक्री बढ़ने की सम्भावना बन जाती है|  इस पुस्तक का ASIN no  B07FN71L62 है| मेरे लिए इस पुस्तक का चिन्नित होना बहुत ही उत्साहवर्धक है| इस के कुछ ठोस कारण हैं| एक तो इस पुस्तक की बिक्री बनी हुई है| दूसरा, मेरी पुस्तकों में यह वह पुस्तक है जिस को किसी अनजान पाठक ने रेटिंग दी है| एक लेखक के लिय इस प्रकार की रेटिंग बहुत मायने रखती है|