Posts

Showing posts from February, 2020

क्या स्वयं प्रकाशन लाभदायक व्यवसाय हो सकता है? (भाग 2)

Image
इस लेख के शीर्षक पर आधारित श्रृंखला में यह दूसरा प्रकरण है| इस लेख में उन आँकड़ों पर चर्चा एवं व्याख्यान है जो पिछले एक साल में सामने आयें हैं| अगर आप पूछें, “चुनीलाल पिछले एक साल में क्या किया और शीर्षक में लिखे प्रश्न पर अब क्या कहना है?” तो उस की भी कथा है| पिछले दस महीनों में मैंने एक नया काम किया| मैंने अपनी पुस्तकों का प्रकाशन  Google   Play   Books  पर किया है |  अब मेरी पुस्तकें  Amazon  और  Google   Play   Books  पर भी उपलब्ध हैं|   पहले  Google   Play   Books  की कथा 28 मार्च, 2020 को मैंने अपनी पुस्तकें  Google   Play   Books  पर डालनी शुरू कीं| मेरे पास अपनी पुस्तकों का  manuscript  तो पहले से तैयार पड़ा था| वह पुस्तकें  Amazon  पर पहले से प्रकाशित थीं |  इस लिए, मुझे  Google   Play   Books  पर अपनी पुस्तकों का  Catalogue  बनाने में ज्यादा समय नहीं लगा| इस में केवल एक बंदिश से निकलने में समय लगा| मेरी पहली लिखी हुई पुस्तकें  Amazon  पर पहले ही उपलब्ध थीं| मैंने सभी को  Kindle   Select   Programme  में डाल रखा था| उस से बहार निकलने में मुझे तीन महीने लग गए थे |  परन्तु 2020 के

Amazon की ओर से आप की पुस्तक पर छूट का मतलब

Image
29 फरवरी 2020 तक मेरी पुस्तक “ आधुनिक भारत हिस्टोरियोग्राफी पर निबंध संग्रह ” पर खरीद के मूल्य पर छूट मिली है| पुस्तक की मूल कीमत 50 रुपए है परन्तु छूट पर कीमत केवल 19 रुपए है| इस पुस्तक में 5 आलेख हैं जो आधुनिक भारत के इतिहासकारों पर चर्चा है| इस प्रकार का अध्ययन इतिहास के छात्रों के लिए आवश्यक हैं और जो इतिहास के अध्ययन के महत्व के जानते हैं उन के लिए अपने अध्ययन में परिपक्वता लाने में सहायक होगी| अब इस आलेख के मुख्य पहलू पर बात करते हैं| Amazon छूट क्यों और कैसे देता है ? Amazon मूल रूप में एक विक्रेता है| जितना आप अपनी पुस्तक की बिक्री के चाहवान हैं उतना ही Amazon भी चाहता है कि उस के Portal पर अगर कोई वस्तु बिकने के लिए आई है तो उस को खरीदार मिलें| इसी में दोनों का भला है | Amazon अपने Portal पर बिक्री बड़ाने की हर संभव कोशिश करता है| उस के लिए वह कई प्रकार की schemes आदि लाता रहता है| यह सब गतिविधियां marketing का हिस्सा होती हैं| अगर आप की पुस्तक उस के पोर्टल पर है तो Amazon उस को बिकता हुया देखना चाहता है| ऐसा आप भी चाहते हैं | इस का एक

50 का माल 19 में

Image
मेरी पुस्तक “ आधुनिक भारत हिस्टोरियोग्राफी पर निबंध संग्रह ” फरवरी 1 2020 से 19 रुपए में उपलब्ध होगी| इस की मूल कीमत 50 रुपए है| यह छूट की दर फरबरी 29, 2020 तक बनी रहेगी| इस पुस्तक में नितीश सचदेवा मेरी सहयोगी लेखक हैं | इस पुस्तक का अंग्रेज़ी रूप भी है| उस का preview निचे दिखाई पुस्तक में है| इसी पुस्तक का विषय-वस्तु एक अन्य पुस्तक में इसी के अंग्रेज़ी रूप के साथ निचे दिखाई गई पुस्तक में भी उपलब्ध है| एक अन्य पुस्तक में इसी पुस्तक का विषयवस्तु English / Hindi में साथ-साथ दिया गया है| उस पुस्तक का रूप निचे दिखाया गया है| इस पुस्तक के आधार की विस्तृत व्याख्या इसी की प्रस्तावना में लिखी हुई है| इस प्रस्तावना का मूल सन्देश यही है कि हिस्टोरियोग्राफी के अध्ययन से इतिहास को समझने में परिपक्वता आती है| हिस्टोरियोग्राफी का अध्ययन इतिहास के छात्रों के लिए अति आवश्यक है| जो पाठक इतिहास के अध्ययन में रुचि रखते हैं, उन के लिए अपने इतिहास के बोध में परिपक्वता लाने के लिए उन्हें हिस्टोरियोग्राफी के सम्बन्ध में भी जागरूक होना चाहिए| इन्हीं आधारभूत तथ्यों क