क्या स्वयं प्रकाशन लाभदायक व्यवसाय हो सकता है? (भाग 2)

Image
इस लेख के शीर्षक पर आधारित श्रृंखला में यह दूसरा प्रकरण है| इस लेख में उन आँकड़ों पर चर्चा एवं व्याख्यान है जो पिछले एक साल में सामने आयें हैं| अगर आप पूछें, “चुनीलाल पिछले एक साल में क्या किया और शीर्षक में लिखे प्रश्न पर अब क्या कहना है?” तो उस की भी कथा है| पिछले दस महीनों में मैंने एक नया काम किया| मैंने अपनी पुस्तकों का प्रकाशन  Google   Play   Books  पर किया है |  अब मेरी पुस्तकें  Amazon  और  Google   Play   Books  पर भी उपलब्ध हैं|   पहले  Google   Play   Books  की कथा 28 मार्च, 2020 को मैंने अपनी पुस्तकें  Google   Play   Books  पर डालनी शुरू कीं| मेरे पास अपनी पुस्तकों का  manuscript  तो पहले से तैयार पड़ा था| वह पुस्तकें  Amazon  पर पहले से प्रकाशित थीं |  इस लिए, मुझे  Google   Play   Books  पर अपनी पुस्तकों का  Catalogue  बनाने में ज्यादा समय नहीं लगा| इस में केवल एक बंदिश से निकलने में समय लगा| मेरी पहली लिखी हुई पुस्तकें  Amazon  पर पहले ही उपलब्ध थीं| मैंने सभी को  Kindle   Select   Programme  में डाल रखा था| उस से बहार निकलने में मुझे तीन महीने लग गए थे |  परन्तु 2020 के

Google Play Books और Kindle Direct Publishing की तुलना

एक लेखक का दावा है कि किताबों की बिक्री केवल Kindle Direct publishing (KDP) पर ही होती है|

उपरोक्त लेख के साथ मेरे से जुड़ी एक रोचक बात यह है कि 22/04/2020 को उस लेखक ने Google Playbooks के प्रकाशन के संबंध में अपने विचारों को पुन: परीक्षित किया था और अपने विचारों को बदला था| 22 फरवरी को ही मैंने Google Play Partner account खोला था| मुझे Google Play पर अपनी पुस्तकें प्रकाशित करने में किसी भी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा था| जहाँ तक बारीकी जानने के बात थी उस के लिए online Chat सेवा का प्रयोग करते हुए हर अडचन का हल प्राप्त कर लिया गया था| इस लिए मैंने अपने एक पिछले लेख में Google Play Publishing के सम्बन्ध में प्रशंसा भी लिखी थी|

जहाँ तक बिक्री का प्रश्न है, उस के संबंध में मैं अभी किसी निर्णय पर नहीं पहुंच सकता हूँ| मार्च 29, 2020 को मैंने Google Playbooks पर अपनी पहली पुस्तक प्रकाशित की थी| मैं अपनी दूसरी पुस्तक अप्रैल 4, 2020 को प्रकाशित कर गया था| इन पुस्तकों का विषय वस्तु मुझे मेरे ब्लॉग पर पहले से उपलब्ध था| उन की लोकप्रियता पहले से ही स्थापित है| पुस्तकें प्रकाशित होने के बाद भी उस ब्लॉग की posts पर visit पहले सी ही बनी हुई है| इन नई पुस्तकों के लिए Google Playbooks की policy का फायदा उठाते हुए मैंने इन्हें free download के लिए उपलब्ध कर रखा था| अप्रैल 15, 2020 तक नई पुस्तकें 40 के लगभग download हो चुकी हैं| इस में से एक पुस्तक तो Philippines में download हुई है|

इसी समय में मैंने अपनी नई पुस्तकों को Kindle Direct Publishing के माध्यम से amazon पर भी प्रकाशित किया है| रोचक बात यह है कि उन पुस्तकों में एक पुस्तक कैनाडा में खरीदी गई है| अब यह दूसरी बात है उस बिक्री की Royalty मिलने मैं मुझे सालों लग जायेंगे| कैनाडा में प्राप्त रकम Threshold के दायरे में आती है और जब तक 100 Canadian Dollar की रक्म नहीं जुडती, मुझे मेरी रक्म नहीं मिलने वाली है| दुसरे शब्दों में, Amazon पर बिक्री हुई न हुई के बराबर ही है|







Free Download की सहूलियत Amazon पर भी मिलती है| परन्तु यह एक सीमित समय तक ही उपलब्ध हो पाती है| Free Download पर कई विशेषज्ञों ने भिन्न-भिन्न विचार दिए है| मैं अपने अनुभव से बता सकता हूँ कि इस का कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिलता है| Amazon पर इस  का एक ही फायदा होता है कि आप की पुस्तक एक लम्बे समय तक Free Books में High Ranking बनाए रखती है|

इतने के समय खण्ड में मैंने एक और कार्य भी करा है| मैंने मेरी Amazon पर उपलब्ध पुस्तकों को Google पर भी प्रकाशित कर दिया है| Google पर Google Books Preview की सहूलियत रहती है| मैंने इस सहूलियत को पैदा होते और पनपते देखा है| मेरे लिए यही बहुत ख़ुशी की बात थी कि मेरी पुस्तक को Google Preview में पढ़ा जा रहा था| इस के लिए मुझे Kindle Select Programme को त्यागना पड़ा है| Kindle Select programme से कुछ आमदनी तो होती है परन्तु वे सब एक धोखे की तरह है| 10 पेजों के पीछे आप को लगभग 80 पैसे मिलते हैं| यह दूसरी बात है कि आप की पुस्तक की ranking चमकती रहती है| इस से ज्यादा कुछ और इस में दिखाई नहीं देता है|

Google Preview से कुछ और ही तथ्य सामने आए हैं| मेरी सब से प्रचलित दो पुस्तकों में एक पुस्तक है भारत के संविधान का इतिहास - भारत में कंपनीशासन के समय के चार्टर अधिनियम 1773– 1858”| इस पुस्तक की बिक्री होती रहती है| यह Kindle Unlimited Programme में भी निरंतर पढ़ी जाती है| मेरे लिए यह एक नई जानकारी थी कि भारत में Kindle Unlimited के काफी subscribers हैं जो हिंदी में पुस्तक पढ़ने में रुचि रखते हैं| इसी को आधार बना कर मैंने हिंदी पाठकों के संबंध में हिंदी लेखों को उत्साहित करने वाली टिप्पणियां भी की हैं| अब Google Playbook के आंकड़ों से पता चलता है कि इस पुस्तक में बहुत से पाठकों की रुचि है| इस ने मुझे मेरी निर्णय लेने की क्षमता के विश्वास को प्रबल किया है| यहां जो मूल बात है वह अब तक की कथा से कुछ हट कर है| इसे अलग में आगे कहा गया है|

Google Playbooks अपने लेखकों को उन की पुस्तक के संबंध में विशेष आंकड़े उपलब्ध कराते हैं| एक लेखक अपनी पुस्तकों की Sale Summary, Traffic details, Transaction details प्राप्त कर सकता है| यह वह प्रति दिन के आधार पर भी खुद ही निकाल सकता है| इस प्रकार की सहूलियत KDP में नहीं है| उस के लिए Advertisement programme में शामिल होना पड़ता है और उस के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं| Google Partner को यह मुफ्त में मिल जाते हैं|

Google Playbooks पर Free Download के अलावा कोई बिक्री नहीं हुई है| इस समय में Amazon पर बिक्री बनी रही है| इस से एक बात पर विश्वास करना बनता है कि Amazon और Kindle का पाठक पुस्तकें पढता भी है और खरीदता भी है| इस से eBook के बाज़ार के संबंध में जो आंकड़े दिए जाते हैं उन में कुछ सच्चाई लगती है| कहा जाता है कि eBook सेल का 60 प्रतिशत हिस्सा Amazon का होता है| अब दूसरी तरफ Android फ़ोन की मार्किट 300 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है जिस पर Google Playbooks App by default उपलब्ध रहता है| इस के साथ ही google अब अंग्रेज़ी भाषा का क्रिया शब्द है| यह इस लिए है कि Google करना अब आम बोल चाल की भाषा और शैली बन चुका है| मूल बात इतनी है कि आप की पुस्तक अगर Google पर दिखती है तो हर प्रकार की Marketing से बड कर Marketing है| इस के लिए आप को SEO की मद्द की जरूरत नहीं है| आप की पुस्तक अगर Google Playbook पर है तो Google search में यह promote होगी ही होगी| यह एक सफल exposure ही है| अगर Exposure है तो Sale को तो follow करना ही होगा| ऐसा मेरा मानना है|

मैं इस विषय पर आगे भी लिखता रहूँगा| मैं कोई विशेष Surveys का दावा तो नहीं करता पर जो भी लिखता हूँ वो अनुभव के आधार पर होता है| इसे आप experiential observation कह सकते हैं जो professional surveys का मुकाबला कर सकते हैं| अगर आप अपनी टिप्पणी यां प्रश्न भेजे तो इस लेख का महत्व मेरे लिए और आप के लिए भी बड सकता है|  

Comments

Popular posts from this blog

Going for Google Play Books this time

क्या स्वयं-प्रकाशन लाभदायक व्यवसाय हो सकता है? (भाग 1)

Kindle Select से जुड़ीं विषमताएं